प्रेमी युगल ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा:मुजफ्फरनगर में परिजनों पर प्रेमी को झूठे केस में फंसाने का आरोप
![]()
प्रेमी युगल ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा:मुजफ्फरनगर में परिजनों पर प्रेमी को झूठे केस में फंसाने का आरोप
मुजफ्फरनगर के एसएसपी कार्यालय में शनिवार को एक प्रेमी युगल सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचा। जानसठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला करीमुल्ला निवासी इस युगल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह किया है और अब वे साथ रहना चाहते हैं। युवती ने अधिकारियों को बताया कि वह और उसका प्रेमी उमैर पिछले लगभग चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और परिवार की असहमति के बावजूद उनका रिश्ता जारी रहा। युवती का आरोप है कि वर्ष 2025 में उसके परिजनों ने उमैर को एक झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। इस घटना के कारण दोनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया युवती के अनुसार, उमैर के जेल से छूटने के बाद उसने अपने परिवार की ओर से हुई गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया। प्रेमी युगल का कहना है कि शादी के बाद अब परिजन फिर से युवक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की पारिवारिक या कानूनी प्रताड़ना से बचाया जाए।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
