DniNews.Live

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा…बहन को मार डाला:घर में बताने की बात पर पकड़ा, दोनों ने मिलकर दबा दिया गला

बाराबंकी में 11 साल की अनुष्का की मौत मामले में पुलिस ने सगी बड़ी बहन काजल (18) और उसके प्रेमी शिवम (20) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अुनसार, इन दोनों ने ही अनुष्का की हत्या की थी। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अनुष्का ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला। शनिवार सुबह पुलिस मामले का खुलासा करेगी है। मामला मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बसारी गांव का है। पुलिस जांच में सामने आया कि बसारी गांव निवासी काजल और पड़ोसी गांव के शिवम के बीच करीब दो महीने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। होली के दौरान परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी मिली, जिसके बाद काजल के पिता ने सख्ती बरतते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था और शिवम से बात करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद काजल चोरी-छिपे शिवम से संपर्क में बनी रही। छोटी बहन ने देख लिया था गुरुवार को अनुष्का गांव के अन्य बच्चों के साथ खेत में मेंथा की रोपाई करने गई थी। इसी दौरान काजल और शिवम पास के खेत में मिल रहे थे। तभी अनुष्का ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और घर जाकर पिता को बताने की बात कही। इससे घबराकर काजल और शिवम ने मिलकर अनुष्का का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुद रचती रही झूठी कहानी हत्या के बाद काजल ने खुद ही घर जाकर अनुष्का के लापता होने की सूचना दी और पुलिस के सामने भी गुमराह करने की कोशिश की। यहां तक कि एक वीडियो में वह आत्मविश्वास के साथ बयान देती नजर आई। बयानों में विरोधाभास से खुला राज पुलिस को काजल के बयानों में विरोधाभास लगा, जिसके बाद गहराई से जांच की गई। पूछताछ में पूरी साजिश सामने आ गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक बहन ने अपने प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *