DniNews.Live

प्रिया सरोज के पिता ने शादी की अफवाहें खारिज की:कहा- अभी रिंकू के परिवार के लिए दुखद समय है, शादी की चर्चा अनुचित है


                 प्रिया सरोज के पिता ने शादी की अफवाहें खारिज की:कहा- अभी रिंकू के परिवार के लिए दुखद समय है, शादी की चर्चा अनुचित है

प्रिया सरोज के पिता ने शादी की अफवाहें खारिज की:कहा- अभी रिंकू के परिवार के लिए दुखद समय है, शादी की चर्चा अनुचित है

उत्तर प्रदेश की राजनीति की युवा सांसद प्रिया सरोज और आईपीएल के ‘सिक्सर किंग’ रिंकू सिंह की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि फिलहाल शादी का कोई भी माहौल नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रिंकू सिंह के परिवार में पिता का निधन हुआ है और इस कठिन समय में शादी की चर्चा करना उचित नहीं है। “अभी उनके परिवार ने बहुत संघर्ष देखा है। पिता का साया उठ गया है। ऐसी स्थिति में शादी-ब्याह की चर्चा दुखद और अनुचित है। हम उनके दुख में साथ हैं,”। समय, मौसम और क्रिकेट शेड्यूल बने बाधक तूफानी सरोज ने आगे कहा कि शादी की संभावित तारीख या स्थान को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया- मई-जून की भीषण गर्मी और अक्टूबर तक चलने वाला मानसून बड़े आयोजन के लिए सही समय नहीं। रिंकू सिंह का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल भी एक बड़ा कारण है। 2027 के चुनाव और आचार संहिता की व्यस्तताएं भी योजना को स्थगित करती हैं। अफवाहों पर रखा विराम पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर चल रही लखनऊ में शादी की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आजकल लोग सादगी से भी शादियां कर रहे हैं, जैसे हाल ही में अखिलेश यादव के करीबी ने मैसूर में शादी की। आधिकारिक घोषणा केवल सही समय पर तूफानी सरोज ने साफ किया कि प्रिया और रिंकू के मामले में अब तक स्थान और तिथि पर कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है। जब सही समय आएगा, दोनों परिवारों की सहमति और परिस्थितियों के अनुसार ही कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने प्रशंसकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *