मिर्जापुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सुशील कुमार पांडेय गुट) की मिर्जापुर इकाई की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान धीरेन्द्र कुमार सिंह को जिला महामंत्री और नीलकांत पांडेय को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर के बिनानी डिग्री कॉलेज के पास आयोजित इस बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. आकाश उपाध्याय ने अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की। इनमें दिनेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार चौबे को मंत्री, जगदंबा चौधरी को संयुक्त मंत्री, आदेश पाठक को संगठन मंत्री और नवीन उपाध्याय को संयुक्त/सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित शिक्षकों ने सभी को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान एक शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक लाल बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र के जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय शिक्षक संघ के सचिव प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पांडेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भदोही के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबली उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, विपुल कुमार, अमरेश कुमार सिंह, भोलानाथ केसरी, हुकुमचंद, मनोज कुमार पांडेय और मदन कुमार तिवारी सहित कई शिक्षक नेता शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षकों से एकजुट होकर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ज्योति प्रकाश पांडेय, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुमार सिंह, संजीत कुमार और कुलदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply