DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली

भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के जोरपुरा स्थित भगवती स्थान में माता काली के सत्पिंड प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में 201 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यज्ञाचार्य पंडित गोपाल झा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश यात्रा की शुरुआत काली स्थान हवासपुर से हुई। कलश धारण किए कन्याओं एवं श्रद्धालुओं का जत्था नगर भ्रमण करते हुए जोरपुरा पुल, हनुमान मंदिर, दमरी स्थान, भोला स्थान आदि मार्गों से होकर भगवती स्थान पहुंचा। यात्रा के दौरान “जय माता दी” और “माता रानी की जय” के उद्घोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। मार्ग में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सत्पिंड प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


https://ift.tt/HFRome1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *