शेखपुरा | राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद के आदेशानुसार शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार प्रखंड स्तर तक किया गया। जिसमें बरबीघा प्रखंड स्थित ज्ञान कुंज अकादमी के प्राचार्य शंकर दयाल को जिला कोषाध्यक्ष रहते हुए प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। आदर्श ज्ञानस्थली के प्राचार्य ऋतिक कुमार, घाटकुसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ललन कुमार, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष एसएन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शशिकांत निराला और शेखोपुरसराय अध्यक्ष के रूप में आरएएन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष आशीष रंजन कुमार संचालक सर्वोदय ज्ञान भारती, कोषाध्यक्ष शंकर दयाल, सचिव पिंकेश आनंद एक्सीलेंस कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य आदि मौजूद रहे।
https://ift.tt/pFU9O4P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply