अयोध्या धाम में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास, रामसेवक पुरम, बालूघाट, श्रीधाम अयोध्या में देश के कथावाचक इंद्रेश महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार से दिन में 3 बजे से होगी। ओजस्वी वाणी और सरल शैली में गूढ़ आध्यात्मिक विषयों को जन-जन तक पहुंचाने वाले इंद्रेश महाराज देशभर में अपनी भागवत कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी कथा में भक्ति, ज्ञान और जीवन मूल्यों का समन्वय देखने को मिलता है, जिससे श्रोतागण आध्यात्मिक रूप से प्रेरित होते हैं। 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकलेगी
आयोजन से जुड़े अजय पोद्दार ने बताया कि 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा, जो 8 अप्रैल तक निरंतर चलेगी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण, 3 अप्रैल को कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत एवं अजामिल प्रसंग की कथा होगी। 7 अप्रैल को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव होगा 4 अप्रैल को प्रह्लाद चरित्र, 5 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों के साथ उत्सव मनाया जाएगा।6 अप्रैल को गोवर्धन लीला, 7 अप्रैल को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव तथा 8 अप्रैल को सुदामा चरित्र के साथ सुखदेव जी का पूजन, पूर्णाहुति हवन एवं संतों-अतिथियों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह पूरा आयोजन सत्संग समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में संपन्न होगा। इस अवसर पर कीर्ति रमन दास भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply