DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

सिटी रिपोर्टर| वजीरंगज शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा, गया द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को वजीरगंज प्रखंड के जयप्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुर्किहार स्थित संकुल संसाधन केंद्र में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षक कृष्ण कुमार पासवान एवं शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें यह अहसास कराना है कि विद्यालय उनकी अपनी संस्था है और उसकी प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके लिए समिति के सदस्यों का सक्रिय, संवेदनशील और सशक्त होना आवश्यक है। साथ ही अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। प्रशिक्षण में संकुल स्तर के मध्य विद्यालय नौदिहा, मध्य विद्यालय रेंगना, चरवाहा प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय उमन बिगहा तथा प्राथमिक विद्यालय कुर्किहार के पदेन सदस्यों सहित पांच सदस्य शामिल हुए। मौके पर संकुल संचालक जयशंकर प्रसाद, समन्वयक अजय कुमार हारित, शिक्षक कौशल सिंह, रामकिशोर शर्मा, विपिन बिहारी, बिंदु कुमारी, कृति कुमारी, लवली कुमारी सहित समिति के सदस्य वीणा कुमारी, सीमा देवी, राधा देवी, राधा रुक्मिणी देवी, मनोरमा देवी, ऋणी देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।


https://ift.tt/CioTYZR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *