DniNews.Live

प्रशासन ने दो स्थानों से 81 गैस सिलेंडर जब्त किए:कालाबाजारी और रिफिलिंग की सूचना पर की छापेमारी

हाथरस में प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की सूचना पर आज शाम की गई। पहली कार्रवाई हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर हुई। यहां से प्रशासन ने 69 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। टीम के पहुंचने से पहले ही कालाबाजारी करने वाले मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर गैस रिफिलिंग का काम भी चल रहा था। कालाबाजारी करने वाले बाकायदा यहां के बारे में लोगों को यह सूचना देते थे कि यहां पर गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त, टीम ने मुरसान गेट पर भी एक अन्य स्थान पर छापा मारा। यहां से 12 गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 9 बड़े और 3 छोटे सिलेंडर शामिल हैं। उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर ने बताया कि दोनों स्थानों से गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं और इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही है और वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है। माना जा रहा है कि कुछ गैस एजेंसी संचालक भी इसमें लिप्त हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *