DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रशासन की अनुमति के बिना बढ़ा लिया किराया:सीएनजी सस्ती हो रही, ऑटो किराया बढ़ता जा रहा…फिर 33 प्रतिशत बढ़ा

पटना में डीजल और पेट्रोल से सीएनजी सस्ती है। सीएनजी कीमत लगातार कम भी हो रही है। वर्ष 2023 में 94 रुपए प्रति किलो बिकती थी, जो वर्ष 2025 में 87.90 रुपए पर आ गई। 1 जनवरी 2026 से प्रति किलो 1 रुपया की कमी हो रही है। अब सीएनजी 87.90 रुपए प्रति किलो मिलेगी। लेकिन, ऑटो का किराया लगातार बढ़ रहा है। वह भी प्रशासन की अनुमति के बिना। ऑटो संघ ने फिर अपनी मर्जी से 33 फीसदी किराया बढ़ा दिया है। गांधी मैदान से पटना जंक्शन का किराया 15 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2024 में 10 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए किया था। दो साल में किराया 10 रुपए बढ़ा दिया। गुस्सा : यात्री और चालकों के बीच हो रही नोक-झोंक ऑटो चालक गांधी मैदान से मल्टी लेवल पार्किंग के बीच का बढ़ा किराया 31 दिसंबर से ही लेने लगे। इस वजह से कई जगहों पर चालकों और यात्री के बीच नोक-झोंक हुई। अचानक ज्यादा किराया मांगने पर यात्री विरोध करते थे तो चालक लड़ने पर उतारू हो जाते थे। यात्री संतोष चौधरी ने कहा-गैस की कीमत में कमी ही आई है, फिर भी ऑटो किराया बढ़ा दिया गया है। ऑटो सफर हर साल महंगा हो रहा है। चालक मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। यात्री बोले-यह मनमानी ई-रिक्शा वाले भी देखा-देखी ज्यादा किराया ले रहे ऑटो संघ हर साल किराया में वृद्धि कर रहा है। इस मनमानी को रोकने में परिवहन विभाग और जिला प्रशासन फेल हो चुके हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऑटो की देखा-देखी अब ई-रिक्शा वाले भी ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। सीएनजी की प्रति किलो कीमत : 2023 में 94 रुपए, 2025 में 87.90 रुपए, अब 87.90 रुपए। गांधी मैदान से जंक्शन का किराया : 2024 से पहले-10 रुपए, 2024 में 15 रुपए, अब 20 रुपए।


https://ift.tt/6aI9e4k

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *