भास्कर न्यूज| गौड़ाबौराम गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत बीआरसी बौराम में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। बीपीआरओ सह बीईओ सुजीत कुमार ने जारी निर्देशों के अनुसार कार्यालय में विभिन्न पंजियों का नियमित संधारण एवं अद्यतन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से की जाएगी।निर्देश में कहा गया है कि कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों का विवरण आगंतुक पंजी में दर्ज किया जाएगा। किसी भी कार्य से बीआरसी आने वाले शिक्षक अथवा अन्य नागरिकों के आगमन का समय, प्रस्थान का समय तथा आने का कारण स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया जाएगा। साथ ही संबंधित आगंतुक के हस्ताक्षर भी पंजी में अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे, ताकि अभिलेखों की प्रमाणिकता बनी रहे।इसके अतिरिक्त शिकायत पंजी का भी नियमित संधारण किया जाएगा। बीआरसी में सेवा संबंधी अथवा अन्य किसी कारण से उपस्थित होने वाले शिक्षक यदि लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हैं, तो उसे विधिवत शिकायत पंजी में दर्ज किया जाएगा। संबंधित शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
https://ift.tt/CioTYZR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply