Breaking News

प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी


                 प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी

प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी

प्रयागराज के नैनी धनुहा में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले में दो दिन बीतने के बाद भी नैनी और एसओजी के हांथ खाली है। पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं के सकी है। हालांकि नैनी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में जरूर किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। हत्या के मामले में दो टीमें लगाई गई है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ नैनी पुलिस ने वृद्ध हजारी लाल की हत्या के मामले में टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ खास सबूत नहीं मिले है। घरवालों से बातचीत और संदिग्ध रूप से उठाए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हत्या का कारण अभी भी खुल कर सामने नहीं आ सका है। घरवालों कि मानें तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन कोई खुलासा नहीं हो सका है।
चौकीदार की हत्या के बाद से पुलिस घटनास्थल पर जाकर दो दिनों से पूछताछ और जांच पड़ताल के रही है। हालांकि जांच पड़ताल में अभी कोई खास जानकारी पुलिस नहीं जुटा सकी है। जांच की बात करें तो पुलिस और जांच टीम सिर्फ हवा में तीर चला रही है। हत्या करने वाले आरोपियों ने घटना के बाद कोई सबूत भी मौके पर नहीं छोड़ा। घटना के दिन दो घंटे करीब 200 मीटर तक डॉग स्क्वायड टीम ने सर्च ऑपरेशन किया था लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामली में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *