DniNews.Live

प्रयागराज में रेलकर्मियों का विरोध प्रदर्शन:काली पट्‌टी बांध काम रोका, पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगें गिनाईं

रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय ट्रेंड यूनियंस और इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर रेलवे के सभी जोन, उत्पादन इकाइयों में न्यू पेन्शन स्किम, चार श्रम सहिंता और निजीकरण/निगमीकरण का ज़ोरदार विरोध कर प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जंक्शन इंड पर न्यू पेन्शन स्किम एवं चारों श्रमिक कोड बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी कानून गुलामी के प्रतीक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि चारो श्रमिक कोड बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा वर्षों के संघर्ष और शहादत के बाद जो कानून मजदूरों के हित में बनाए गए थे उन्हें कारपोरेट घरानों के पक्ष में खत्म करके चार श्रमिक कोड़ बिल बना है। मनोज पांडेय ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू पेन्शन स्किम एनपीएस आत्मघाती योजना है इसलिए संगठन इसका विरोध करता है। इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ कमल उसरी ने कहा कि पूर्व में मजदूरों कर्मचारियों के हित के लिए जो कानून बनाए गए थे उनमें से 29 केंद्रीय कानूनो का स्वतंत्र अस्तित्व स्वतः समाप्त हो गया, शेष 15 कानूनों में बदलाव किया है। विरोध प्रदर्शन में इनका हुआ विरोध 1-औद्योगिक संबंध संहिता 2020 2-व्यवसायिक संरक्षा स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 3-सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 4-वेतन संहिता 2020। विरोध प्रदर्शन का संचालन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अध्यक्षता नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कॉमरेड संजय तिवारी ने की। विरोध प्रदर्शन में कॉमरेड मनोज पाण्डेय, डॉ कमल उसरी, कॉमरेड संजय तिवारी, सुधा देवी जोनल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सैय्यद इरफ़ात अली, संदीप सिंह, दीपक कुमार, सुनील गुप्ता, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, राजू यादव, पी एन सिंह, पीयूष सोनी, सिद्धार्थ शर्मा, इफ़्तेख़ार अहमद, राजकुमार, सुनील आर्यन आदि मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *