Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

प्रयागराज में रात भर ठण्ड हवाएं, दिन में कड़क धूप:दिन और रात के तापमान में 5°C का अंतर, फिर बदल सकता है मौसम

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से लगातार आंधी और बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई और मौसम फिर से गर्म हो गया। हालांकि, रात के समय ठंडी हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि आने वाले समय में मौसम बीच-बीच में बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ प्रयागराज समेत आसपास के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। वहीं, सुबह से मौसम साफ होने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। लगातार बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। खासकर गेहूं की फसल तैयार है, ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल गिरने का खतरा बना रहता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *