Breaking News

प्रयागराज में रातभर चली आंधी, सुबह निकली तेज धूप:धूप निकलने से किसानों को राहत, फिर बदल सकता है मौसम


                 प्रयागराज में रातभर चली आंधी, सुबह निकली तेज धूप:धूप निकलने से किसानों को राहत, फिर बदल सकता है मौसम

प्रयागराज में रातभर चली आंधी, सुबह निकली तेज धूप:धूप निकलने से किसानों को राहत, फिर बदल सकता है मौसम

प्रयागराज में शनिवार रात चली तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया। सुबह से चटक धूप निकलने के कारण एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से शहर में तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में बूंदाबांदी हो रही थी। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात होते-होते कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।
मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। धूप निकलने से किसानों को राहत धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है। पिछले दिनों खराब मौसम के कारण फसल को नुकसान की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब किसान फिर से अपनी फसलों को संभालने में जुट गए हैं। फिर बदल सकता है मौसम हालांकि राहत पूरी तरह नहीं है। मौसम विभाग ने फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन में धूप के बावजूद तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख फिर बदल सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *