DniNews.Live

प्रयागराज में मॉडल शॉप से कैश, बीयर उड़ाई; VIDEO:शटर का लॉक तोड़ आधा उठाया, कंप्यूटर सिस्टम; 40 हजार रुपये ले गए

प्रयागराज में एक मॉडल शॉप में शटर तोड़कर शातिरों ने 40 हजार रुपये, कंप्यूटर सिस्टम और बीयर केन-बोलतें उड़ा दीं। शटर का ताला तोड़ने के बाद धीरे धीरे शटर उठाया गया। इसके बाद चोरों वारदात अंजाम दी। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दो से अधिक संख्या में शातिर शटर का लॉक तोड़ पहले बाहर से ही चोरी का प्रयास करते हैं। बाद में शटर के अंधर घुस सामान उड़ाते हैं। मॉडल शॉप सिविल लाइंस में हार्ट लाइन अस्पताल के नजदीक है। सोमवार रात चोरी की वारदात अंजाम दी गई। मंगलवार को शॉप खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने शटर का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। मॉडल शॉप संचालक ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सिटी जोन की सिविल लाइंस थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर शातिर चोरों की तलाश में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *