DniNews.Live

प्रयागराज में बदला मौसम, ठंडी हवाओं, बादलों से बढ़ी ठंड:बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी

प्रयागराज में पिछले दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। सुबह से ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसान चिंतित हैं। बेमौसम बारिश और हवाओं की वजह से गेहूं और सरसों की फसल को पहले ही नुकसान पहुंच चुका है। ऐसे में अगर मौसम इसी तरह बना रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *