DniNews.Live

प्रयागराज में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर का शो:दिखाएंगे ‘ड्रिल ऑफ डेथ, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ गायब करने का जादू


                 प्रयागराज में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर का शो:दिखाएंगे 'ड्रिल ऑफ डेथ, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी' गायब करने का जादू

प्रयागराज में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर का शो:दिखाएंगे ‘ड्रिल ऑफ डेथ, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ गायब करने का जादू

प्रयागराज शहर के दर्शकों के लिए रोमांच और रहस्य से भरपूर जादू का अनोखा संसार एक बार फिर सजने जा रहा है। मशहूर जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) अपने नए और खतरनाक जादुई करतबों के साथ 20 मार्च से राजर्षि टण्डन मण्डपम् में प्रस्तुति देने जा रहे हैं। उनके शो का मुख्य आकर्षण ‘ड्रिल ऑफ डेथ’ और ‘तिलिस्मी चेहरा’ होगा, जो दर्शकों को रोमांचित करने के साथ हैरान भी करेगा। जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि समाज से अंधविश्वास को दूर करना भी है। उनका कहना है कि जादू कोई तंत्र-मंत्र या टोना-टोटका नहीं, बल्कि दिमाग की चतुराई और कला का अद्भुत संगम है। वे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ मनोरंजन देने के मिशन पर काम कर रहे हैं।
करीब 42 हजार हाउसफुल शो कर चुके जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) इस बार अपने साथ 250 टन आधुनिक उपकरण और 150 सदस्यों की टीम लेकर आए हैं। शो में कम्प्यूटराइज्ड हिप्नोटिक लाइट, अल्ट्रा डिजिटल साउंड और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ‘माइम मैजिक’, ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गायब’, ‘स्लाइस लेडी ऑफ अमेरिका’ जैसे कई अद्भुत करतब भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 20 मार्च को शाम 7 बजे होगा, जिसमें सांसद उज्जवल रमण सिंह और मेयर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके बाद रोजाना दो शो शाम 4 बजे और 7 बजे आयोजित किए जाएंगे, जबकि रविवार को तीन शो होंगे। ईद के मौके पर 21 मार्च को विशेष तीन शो भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जादुई अनुभव का आनंद ले सकें। आयोजकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है। शहरवासियों के लिए यह जादुई शो मनोरंजन का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है, जहां रोमांच, रहस्य और हंसी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *