प्रयागराज के मांडा इलाके में गंगा नदी में नहाते वक्त चार बच्चे डूब गए। डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन की तलाश में गोताखोर उतरे हैं। बच्चों के डूबने से घाट पर अफरातफरी का आलम है। परिवार वालों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। हादसा मांडा के बामपुर घाट पर हुआ है। चारों दोस्त नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में समा गए। गोताखोर और नाविक बचाव में जुटे हैं।

Leave a Reply