संगम नगरी प्रयागराज में धर्म और आस्था के केंद्र किन्नर अखाड़े के भीतर अब वर्चस्व की जंग सड़क पर आ गई है। सनातनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी (टीना मां) और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी (छोटी मां) के बीच शुरू हुआ जुबानी हमला अब संगीन आरोपों में तब्दील हो चुका है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ड्रग्स, देह व्यापार और अवैध वसूली जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कौशल्यानंद गिरी का वार: ‘छोटी चौरसिया के घर चलता है ड्रग्स का खेल
विवाद की शुरुआत तब हुई जब टीना मां ने एक वीडियो जारी कर छोटी मां पर हमला बोला। उन्होंने एक पीड़ित किन्नर को सामने लाते हुए दावा किया कि कल्याणी नंद गिरी के यहां नशीले पदार्थों का कारोबार होता है। टीना मां का आरोप है कि कल्याणी नंद गिरी (छोटी चौरसिया) अपने शिष्यों को जबरन ड्रग्स की लत लगवा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वहां ‘कॉल गर्ल्स’ और देह व्यापार का काम होता है। टीना मां ने प्रयागराज प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे सिंडिकेट की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए।
कल्याणी नंद गिरी का पलटवार
वहीं, कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी चौरसिया ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए टीना मां पर पलटवार किया। उन्होंने इस विवाद को ‘इलाका छीनने की जंग’ करार दिया। जमीन और मकान कब्जाने का आरोप लगाया ही छोटी मां का दावा है कि टीना मां ने प्रतापगढ़ और मऊआइमा क्षेत्र में अन्य किन्नरों के घरों और इलाकों पर जबरन कब्जा किया है।
छोटी मां ने सबसे चौंकाने वाला आरोप यह लगाया है कि टीना मां मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और फर्जी तरीके से भारत की नागरिकता हासिल की है। छोटी मां ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उनके बैंक खातों और पासपोर्ट की जांच की मांग की है। कल्याणी नंद गिरी ने आरोप लगाया कि टीना मां के साथ रहने वाले कई किन्नर HIV पॉजिटिव हैं, जिनसे समाज में बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने टीना मां पर ट्रेनों और बसों में अवैध वसूली करवाने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply