DniNews.Live

प्रयागराज जंक्शन पर संदिग्ध गिरफ्तार, 5 लाख के आभूषण बरामद:जीआरपी ने 3 किलो चांदी की 75 पायल के साथ युवक को पकड़ा

जीआरपी प्रयागराज ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी व अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्रयागराज जंक्शन से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 5.29 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर की गई। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान, प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एस्केलेटर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में सफेद धातु के आभूषण मिले। जब उससे इन आभूषणों से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू सोनी और पता मिर्जापुर बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल राज्य कर विभाग को सूचित किया। राज्य कर अधिकारी रचना सिंह मौके पर पहुंचीं और उनकी उपस्थिति में बरामद आभूषणों की जांच शुरू की गई। जांच के लिए एक अधिकृत ज्वेलरी फर्म के विशेषज्ञ को बुलाया गया। विशेषज्ञ ने बरामद आभूषणों की शुद्धता 72 प्रतिशत कैरेट बताई और इनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 29 हजार 516 रुपये निर्धारित की। बरामदगी में कुल 75.5 जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं, जिनका कुल वजन लगभग 3 किलो 170 ग्राम है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आरोपी राजू सोनी और बरामद माल को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य कर अधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *