DniNews.Live

प्रयागराज के सेंट जॉन्स चर्च में ‘पाम संडे’:खजूर की डालियां लेकर विजय जुलूस निकाला, प्रभु यीशु के गीत गाए

प्रयागराज के सेंट जॉन्स चर्च सीएनआई में संडे को चर्च के सदस्यों ने ‘पाम संडे’ मनाया गया। चर्च के सदस्यों ने यीशु मसीह का विजय प्रवेश जुलूस निकाला। विजय जुलूस चर्च से नखास कोहना, कोतवाली, काटजू रोड होते हुए चर्च तक वापस लाया गया। पाम संडे पर विजय प्रवेश जुलूस के दौरान सभी सदस्यों ने ईश्वर की महिमा के लिए गीत गाए और यीशु मसीह की जय-जयकार की। सुनाए गए प्रभु यीशु के संदेश चर्च के पासवान रेवरेंड शशि प्रकाश ने पूरे रास्ते प्रभु यीशु मसीह के संदेश सुनाए। सभी को प्रेरित भी किया कि वे अपने पापो को मानकर क्षमा मांगे। चर्च के सचिव विमल प्रसाद ने विजय जूलूस की अगुवाई की। साथ ही स्कूल के बच्चों तथा विजय जुलूस में उपस्थित मसीही समाज के सदस्यों ने खजूर के पेड़ की डालियां लहराते हुए ईश्वर की महिमा और स्तुति की। रेवरेंड ने परमेश्वर के वचन बताए मुख्य वक्ता रेवरेंड शशि प्रकाश ने लोगों को परमेश्वर के वचन से अनुग्रहित किया और समझाया कि हम पाम संडे क्यों मनाते हैं। बताया कि यह पवित्र सप्ताह का पहला दिन है और ईस्टर से पहले का रविवार है, जो यीशु मसीह के यरुशलम में विजयी प्रवेश के उपलक्ष में है। चर्च के सचिव विमल प्रसाद ने आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। चर्च के ले लीडर विक्टर नाथ, सचिव, विमल प्रसाद, खजांची विक्टर हेनरी, मार्था मैसी, शैलवीना सिंह, राजीव विंसेंट, राजन नाथ, इमानुएल प्रसाद, रवि शर्मा, रुचि सिंह, तरुणा प्रकाश, रिचा एलिस नाथ, सिल्विया एलिस , सिल्विया प्रसाद, स्वाति प्रसाद, अभिषेक विंसेंट, आशा हेनरी, अभिषेक नाथ, आशीष विंसेंट, इवलिन विंसेट, साइमन लाकरा, जितेंद्र कुशवाहा, मनीषा ग्रे, विंसेंट वाल्टर, रवि बेंजामिन, अजय ग्रे, आशीष पॉल सिंह, कुमारी सलोनी, ऐशु, जोशुआ, जेरूशा आदि मौजूद रहीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *