DniNews.Live

प्रयागराज के संगम घाट पर नदी में घुसा ई-रिक्शा:ढलान पर हुआ ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर सीधा नदी में जा घुसा

प्रयागराज में रविवार को संगम घाट पर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा घुसा। घाट पर ढलान अधिक होने की वजह से अनियांत्रिक होकर नदी में चला गया। लोगों ने बताया की ढलान पर ब्रेक फेल हो गया था। यह घटना संगम के VIP घाट के पास हुई, घटना के बाद घाट तक वाहन जाने को लेकर सवाल उठ रहे है। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा सवारियों को लेकर संगम घाट पहुंचा था। इसी दौरान घाट की ढलान अधिक होने और अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा सीधे संगम के पानी में जा घुसा। घटना के समय घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लोगों की मदद से ई-रिक्शा को भी नदी से बाहर रस्सी बांधकर बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना ने संगम घाट की सुरक्षा व्यवस्था और घाट के निकट रिक्शा जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और ढलान पर वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को घाट की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *