प्रयागराज के फाफामऊ में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रुदापुर गांव स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसके बाद कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई।
घटना के समय भीतर 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। आशंका है कि वे बिल्डिंग के मलबे के नीचे दब गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। मौके पर मौजूद टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है।

Leave a Reply