DniNews.Live

प्रभारी मंत्री बोले- उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश:श्रावस्ती में ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पर प्रदर्शनी, लाभार्थियों को मिले लैपटॉप-टूलकिट

श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले के सातवें दिन प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और टूलकिट वितरित किए। इनमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को गांधी की स्वर्ण, रजत व कांस्य प्रतिमाएं शामिल थीं। निपुण सम्मान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बढ़ई, राजमिस्त्री और दर्जी को टूलकिट भी प्रदान की गईं।युवा कल्याण विभाग ने विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत महिला मंगल दल और युवक मंगल दल को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 75 नाविकों को उनकी नाव की क्षमता के अनुसार लाइफ जैकेट वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश “उत्तम प्रदेश” बन रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, निवेश बढ़ा है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और प्रदेश वन-ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत श्रावस्ती के अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी श्रावस्ती और पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *