प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ललितपुर पहुंचे:विकास कार्यों की समीक्षा की, पंचायत चुनाव पर बोले शासन देगा जानकारी
![]()
प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ललितपुर पहुंचे:विकास कार्यों की समीक्षा की, पंचायत चुनाव पर बोले शासन देगा जानकारी
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री और ललितपुर के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी रविवार रात को ललितपुर पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कोर कमेटी और जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी विभागों में जारी योजनाओं को तेजी से संपन्न करने के लिए भी निर्देशित किया। 3 तस्वीरें देखिए… इस अवसर पर दैनिक भास्कर से बातचीत में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने बताया कि जनता के बीच रहकर कार्य करना ही योगी-मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। पंचायत चुनाव कब होंगे, इस सवाल के जवाब में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस संबंध में शासन और प्रशासन द्वारा जानकारी दी जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
