DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रधान लिपिक रमेश सिन्हा का निधन

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर शहर के शिक्षा भवन स्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय के प्रधान लिपिक रमेश कुमार सिन्हा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से पटना में भर्ती थे। उनके असामयिक निधन की खबर से जिले के शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों और कर्मियों ने बताया कि स्व. सिन्हा अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहारकुशल अधिकारी थे। मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय, मीडिया प्रभारी कुमार अनुज, संघ के प्रदेश सचिव सह जिला महासचिव कुमार गौरव, संजीव आर्य, वरीय उपाध्यक्ष राजा राम महतो, उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, संयुक्त सचिव अभय आजाद आदि ने शोक व्यक्त किया।


https://ift.tt/HFRome1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *