DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से महिला मोर्चा को मिलेगी गति

भास्कर न्यूज| पूर्णिया भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी ने पटना में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरावगी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं गुंजा बैगानी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मजबूती पर भी चर्चा की। गुंजा बैंगानी ने कहा कि संजय सरावगी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और मजबूत होगी तथा महिला मोर्चा के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरावगी के मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के सशक्तीकरण और राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुंजा बैंगानी का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और पूर्णिया जैसे क्षेत्रों से आने वाली नेत्रियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन में सभी मोर्चा को मजबूती प्रदान की जाएगी। यह मुलाकात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई, जहां दोनों नेताओं ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।


https://ift.tt/F8gXCBx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *