प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिले की 204 ईदगाहों और 587 मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। चौक क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद समेत कई स्थानों पर नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। 5 तस्वीरें देखिए… भूलियापुर ईदगाह पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा भी उपस्थित थे। ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के कारण ईद का पर्व पूरी तरह सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply