Breaking News

प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रधान के साथ मंदिर जा रहा था युवक, पुरानी रंजिश में वारदात

                 प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रधान के साथ मंदिर जा रहा था युवक, पुरानी रंजिश में वारदात

प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रधान के साथ मंदिर जा रहा था युवक, पुरानी रंजिश में वारदात

प्रतापगढ़ जनपद के अंतू कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रेबी रजानीपुर गांव के पास हुई, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान डुहियामहमदापुर निवासी पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज शुक्ला अपने गांव के प्रधान के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अंतू कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *