प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:डूहिया गांव में हुई वारदात, आपसी रंजिश की आशंका
![]()
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:डूहिया गांव में हुई वारदात, आपसी रंजिश की आशंका
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के डूहिया गांव में शनिवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांव में पुलिस बल तैनात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
