Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

प्रतापगढ़ में युवक की गला घोंटकर हत्या:पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, प्रेम-प्रसंग में पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार


                 प्रतापगढ़ में युवक की गला घोंटकर हत्या:पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, प्रेम-प्रसंग में पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में युवक की गला घोंटकर हत्या:पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, प्रेम-प्रसंग में पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले इसे आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम प्रदीप वर्मा का शव पेड़ से लटका मिला था। शुरुआती तौर पर ग्रामीण इसे आत्महत्या मान रहे थे, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में पिता, पत्नी और दो बेटियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के बोझी गांव का है। गला घोंटकर शव को लटकाया पुलिस के अनुसार, प्रदीप की पहले गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी पक्ष की लड़की के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार महीने पहले लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया था। पिता, पत्नी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत यादव, उनकी पत्नी इंद्रावती यादव, बेटियां रागिनी यादव और रेनू यादव तथा गांव के समरजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंतिम संस्कार से किया इनकार घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और आर्थिक सहायता व शस्त्र लाइसेंस की मांग पर अड़ गए। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव में ही प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, प्रदीप का आरोपियों की लड़की से बातचीत को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *