DniNews.Live

प्रतापगढ़ में पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार:वैवाहिक विवाद और दहेज प्रताड़ना की धमकियों से जुड़ा मामला

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह मामला वैवाहिक विवाद और दहेज प्रताड़ना की कथित धमकियों से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के चम्पारण का पुरवा गांव निवासी 33 वर्षीय सुधाकर तिवारी का विवाह बाघराय क्षेत्र के सराय अंधराय गांव की अंतिमा से हुआ था। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अंतिमा अपने मायके चली गई थी और वहीं से वह पति तथा उसके परिवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दे रही थी। लगातार तनाव और विवाद से परेशान होकर सुधाकर तिवारी 16 मार्च को अपने ससुराल पहुंचा। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां मंजुला तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी अंतिमा, उसकी बहन पूजा और बहनोई अशोक पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। कल देर शाम दरोगा विकास प्रधान ने पुलिस टीम के साथ आरोपी पत्नी अंतिमा मिश्रा को भिटारा कमासिन मार्ग से कोर्रही सराय अंधराय जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *