DniNews.Live

प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:घरेलू सामान खरीदकर लौटते समय हादसा, चालक के खिलाफ केस

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह 9 बजे सिकरी कानू पुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो सिकरी कानू पुर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरहा गांव स्थित तालाब के पास एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही संतोष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिवार में दुख का माहौल छा गया। चौकी प्रभारी मंगरौरा भूपेश सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नीशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सिकरी कानू पुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अजय सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी भूपेश नाथ सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ट्रैक्टर चालक की खोजबीन की जा रही है

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *