DniNews.Live

प्रतापगढ़ में चौकी इंचार्ज की बदसलूकी का VIDEO:चोरी की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित फटकार कर भगाया, जांच के आदेश

प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का एक मामला सामने आया है। पृथ्वीगंज चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी इंचार्ज एक पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार करते और उसे चौकी से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी लेने चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि जब उन्होंने अपने मामले की प्रगति के बारे में पूछताछ की, तो चौकी इंचार्ज ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की। पीड़ित दुर्गेश शर्मा का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें धक्का देकर चौकी से बाहर निकाल दिया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस पहले से ही उनके चोरी के मामले में जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी। दोबारा जानकारी लेने पहुंचने पर उन्हें सहयोग के बजाय अपमानित किया गया। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जो पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह घटना पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे के रिश्ते को भी प्रभावित करती है।इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *