DniNews.Live

प्रतापगढ़ में कुएं पर कब्जे का विरोध:बहू-ससुर की पिटाई, 6 लोगों पर FIR दर्ज, जांच शुरू

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एक कुएं पर कब्जे का विरोध करने पर बहू और ससुर की पिटाई की गई। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकरी कानू पुर गांव निवासी सरोज उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने उनके हिस्से का एक कुआं है। शनिवार सुबह कुछ लोग उस कुएं को पाटकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब सरोज उपाध्याय ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके ससुर गया प्रसाद को भी हमलावरों ने पीटा, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों सरोज उपाध्याय और गया प्रसाद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। सरोज उपाध्याय की तहरीर पर सिकरी कानू पुर गांव निवासी जगदम्बा प्रसाद, उमेश, दद्दन, दुर्गेश, दिनेश और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कंधई कोतवाल आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बहू की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *