भास्कर न्यूज|दरभंगा बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपना जन्मदिन दरभंगा स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया। उन्होंने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने फोन कर शुभकामनाएं दीं। सांसद ने सभी का विशेष आभार व्यक्त किया। दिनभर सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
https://ift.tt/S8wUA19
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply