आरा, बक्सर, गयाजी सहित अन्य जिलों के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे विद्यार्थियों, दफ्तार आने-जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गया-पाटलिपुत्र, बक्सर-ईस्लामपुर, राजगीर-भभुआ सहित कई पैसेंजर ट्रेन 30 मिनट से लेकर 2 घंटे की देरी से चलीं। पटना जंक्शन, दानापुर और पाटलिपुत्र जंक्शन से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन 100-150 किमी सफर तय करने में ही हाफ रही हैं। यात्रियों को एक घंटा की जगह डेढ़ घंटे तक सफर करना पड़ रहा है। गया से पटना आने वाले यात्री जगमोहन सिंह ने बताया कि वह हर दिन गया-पटना मेमू से सफर करते हैं। बिहार डेली पैसेंजरर्स एसोसिएशन के महासचिव सह पूर्व जोनल सदस्य शोएब कुरैशी ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी की शिकायत मिलती रहती है। पैसेंजर ट्रेनों का समय सुधारने के लिए दानापुर रेल मंडल के डीआरएम से कई बार मांग की गई है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए रेल मंडल को निर्णय लेना चाहिए। ये ट्रेनें लेट 63330 गया-पाटलिपुत्र मेमू 2 घंटे 13245 भभुआ इंटरसिटी 1 घंटा 32254 गया-पाटलिपुत्र मेमू 1 घंटा 03249 राजगीर-पटना 1:16 घंटा 63220 बक्सर-पटना मेमू 30 मिनट 63327 ईस्लामपुर-पटना 41 मिनट 63256 गया-पटना मेमू 30 मिनट
https://ift.tt/yirqhLR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply