DniNews.Live

पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव:कानपुर देहात में ग्रामीणो ने दी पुलिस को सूचना, जांच जारी

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सरवन खेड़ा रोड पर एक खेत में पेड़ से लटका 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने गोविंद तिवारी के खेत में लगे एक पेड़ से महिला का शव लटकते देखा। दुपट्टे के फंदे से शव लटका होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। तत्काल इसकी सूचना रनिया पुलिस को दी गई। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस शव की स्थिति को देखते हुए आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *