DniNews.Live

पेट्रोल पंप पर 3 सेकेंड में 5 बेल्टें जड़ी VIDEO:कानपुर में पंप कर्मियों की गुंडागर्दी- ऑन लाइन पेमेंट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की दबंगई का मामला सामने आया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक के साथ जमकर मारपीट की गई। जहां पेट्रोल लेने आए युवक के साथ 5 बार बेल्ट से मारते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्मचारी ग्राहक को बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है। समझिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ग्राहक ने पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके बाद उसने कर्मचारियों से पेमेंट चेक करने को कहा, जिस पर कर्मचारी भड़क गए। आरोप है कि मामूली बात पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। VIDEO में दिखी बेरहमी वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी ग्राहक को बेल्ट से पीट रहा है। इस दौरान आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। पुलिस ने शुरू की जांच मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गोविंद नगर थाने में जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *