DniNews.Live

पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी:जीआरपी सिपाही हत्याकांड में सजा काट रहे, BHU रेफर

जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच में उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ पाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि जब उमाकांत यादव को अस्पताल लाया गया, तब उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। जांच के बाद रेफर किया गया उनका सर्वाइकल चेक किया गया। उनकी शुगर और ब्लड प्रेशर की दवा पहले से चल रही है, लेकिन जांच में ये दोनों भी बढ़े हुए पाए गए। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनका ईसीजी कराया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *