आजमगढ़ जिले के फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व विधायक रहे श्याम बहादुर यादव लगातार फूलपुर में सक्रिय हैं। श्याम बहादुर यादव 15 वर्षों तक समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और 2012 से लेकर 2017 तक जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो आजमगढ़ की फूलपुर विधानसभा से विधायक थे। 2022 में समाजवादी पार्टी ने रमाकांत यादव को टिकट दिया था। 2022 के विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव जेल में बंद है। ऐसे में सपा विधायक समाकांत यादव के जेल में बंद होने के बाद फूलपुर की जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसको लेकर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव लगा था लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। 2027 में बनने जा रही है सरकार
सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव का कहना है कि पार्टी लाइन का वर्कर हूं। मेरे पिता 1977 में चुनाव लड़े थे। आजमगढ़ जिले के शिबली कॉलेज का यूनियन प्रेसिडेंट रहा। पार्टी के प्रति मेरा और मेरे परिवार का लगातार समर्थन रहा है। यही कारण है 2012 के विधानसभा चुनाव में मुझे टिकट मिला था और मैं जीत दर्ज की थी। अपने कार्यकाल में विधानसभा में दो बिजली के सब स्टेशन के साथ ही ट्रामा सेंटर बनाने का काम टाउन एरिया बनाने का काम।इसके साथ ही कई करोड़ के विकास कार्य कराए थे। 2022 के चुनाव में चुनाव जीते फूलपुर से विधायक रमाकांत यादव जेल में बंद है ऐसे में जनता को किसी तरह की सामाजिक राजनीतिक व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े इसको लेकर लगातार लड़ाई लड़ने का काम करता रहता हूं जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने के काम में लगा हूं 2024 में जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टियों की नीतियों निर्णय और PDA के निर्माण पर मुहर लगाई थी। मुझे पूरा विश्वास है 2027 में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है। मुझे पूरा भरोसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुझे जनता की सेवा करने का मौका देंगे और जिसे मैं फूलपुर की जनता की सेवा कर सकूं। सपा विधायक के जेल में बंद होने के सवाल पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव का कहना है कि निश्चित रूप से जनप्रतिनिधि क्षेत्र में ना रहने के कारण विकास कार्य प्रभावित होता है।

Leave a Reply