DniNews.Live

पूर्व विधायक की बहू को UPPCS में 13वीं रैंक:मऊ की सुषमा यादव पांचवें प्रयास में बनी SDM, BHU से ग्रेजुएट

मऊ के पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पौत्रवधू सुषमा यादव ने UPPCS-2024 में 13वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनीं। सुषमा यादव पांचवें प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। जो उनके मजबूत इरादों और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी शुरुआती शिक्षा रुद्रपुर स्थित उदय एकेडमी से हुई। इसके बाद उन्होंने 2013 में संस्कृति पब्लिक स्कूल, गोरखपुर से इंटरमीडिएट पास किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से 2016 में स्नातक किया और फिर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से 2018 में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। सुषमा यादव का विवाह मऊ के पंकज यादव के साथ हुआ। शादी के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और निरंतर तैयारी जारी रखी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुषमा यादव की सफलता खास तौर पर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है, जो यह संदेश देती है कि लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *