कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज सुबह अयोध्या पहुंचे।उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर के विरोध पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। कहा किउन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर का कभी विरोध नहीं किया हमने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में एक लाख ग्यारह हजार का दान भी दिया। गैस पेट्रोल की किल्लत के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मै यहां राजनीति नहीं करने आया। दिग्विजय सिंह आज राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन दर्शन पूजन करेंगे। यूपी कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद निर्मल खत्री के आवास में मुलाकात करेंगे। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ दिग्विजय सिंह का स्वागत किया है।

Leave a Reply