DniNews.Live

पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि:पहली पुण्यतिथि पर लखनऊ के सहकारिता भवन में जुटे गणमान्य

प्रदेश के पूर्व मंत्री, विचारक और लोकतंत्र सेनानी सत्यदेव त्रिपाठी की पहली पुण्यतिथि पर सहकारिता भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और उन्होंने सत्यदेव त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सत्यदेव त्रिपाठी के जीवन को समाज सेवा, संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी ने अपने कार्यों से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए और सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। जनसेवा के प्रति उनके जज्बे को याद किया वक्ताओं ने सत्यदेव त्रिपाठी से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, स्पष्ट विचारों और जनसेवा के प्रति उनके जज्बे को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।पद्मकांत शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सत्यदेव त्रिपाठी के योगदान को विस्तार से स्मरण किया। सभी उपस्थित लोगों ने उनके सपनों को आगे बढ़ाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ये रहे मौजूद इस श्रद्धांजलि सभा में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक नीरज बोरा, लाखन सिंह राजपूत, पूर्व कृषि मंत्री राम आशीष, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणि शंकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, विनोद चौधरी, संजीव सिंह और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश और देशभर से उनके साथी, परिजन, बुद्धिजीवी तथा राजनीतिक सहयोगी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *