DniNews.Live

पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर चलेगा बुलडोजर:प्रयागराज में जांच के बाद पीडब्ल्यूडी ने दी रिपोर्ट, जिला प्रशासन जल्द लेगा फैसला

प्रयागराज के फाफामऊ में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर चलेगा। पीडब्ल्यूडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और अब इसमें किसी तरह का कामकाज संचालन करना खतरे से खाली नहीं है। यह रिपोर्ट एसडीएम की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी को सौंप दी गई है। अब जिला प्रशासन जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेगा। जिले भर में कराई जा रही जांच
इस हादसे के बाद जिले भर के कोल्ड स्टोरेज की जांच कराने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया। संबंधित तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में हर तहसील में कमेटी गठित की गई। इसमें पुलिस के साथ ही अन्य कई विभागों के अफसरों को शामिल किया गया। इसके तहत पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज की भी जांच की गई। सूत्रों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से जांच के बाद यह बताया गया कि इस कोल्ड स्टोरेज का भवन जर्जर है और अब इसमें किसी भी तरह का कामकाज संचालित किया जाना खतरे से खाली नहीं है। अंतिम निर्णय डीएम लेंगे
पीडब्ल्यूडी ने यह रिपोर्ट कमेटी को सौंप दी है और अब कमेटी की ओर से यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि यह तय है कि जर्जर भवन में किसी भी तरह का कार्य संचालन कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ करना होगा। ऐसे में अब इस भवन को ढहाया जाना ही अंतिम विकल्प है। फिलहाल इस संबंध में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी को ही लेना है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा, पीडब्ल्यूडी की ओर से जांच कर रिपोर्ट कमेटी को दे दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट अभी मुझे नहीं मिली है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। पुलिस पहले ही बता चुकी है
इस मामले में पुलिस की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि कोल्ड स्टोरेज का भवन लगभग 25 वर्षों से ऐसे ही संचालित हो रहा था और यह पूरी तरह जर्जर हो चुका था। इसका कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा था। यह बात खुद मुकदमा वादी बने फाफामऊ थाने के एसएसआई कम्बोद सिंह ने अपनी तहरीर में कही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *