पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए:जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं

टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-‘जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही भड़क गए, कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो। मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 3:30 बजे का है। महिलाओं का कहना है कि पूर्व सांसद ने पहले उन्हें कंबल दे दिया। जब पता चला कि वे मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। वहीं जौनापुरिया ने कहा-यह मेरा पर्सनल कार्यक्रम था, सरकारी स्कीम नहीं थी। मुस्लिम महिलाओं को देखकर पूर्व सांसद हुए नाराज
जानकारी के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर में पूर्व सांसद ने कंबल वितरण कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम महिलाएं भी बैठीं थीं। इस पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया बोले-‘क्या नाम हे तेरा। महिला ने कहा- सकुरान खान। इस पर उन्होंने कहा- देखो बात सुनो। जो आप लोग बैठते हैं ना, जो मोदी को गाली देने वाला है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। चाहे किसी को भी बुरा लगे। सीधी बात है। आप कंबल ले जाओगे तो कहोगे कि बना दिया बेवकूफ। इसलिए आप इधर हटो। कंबल यहीं छोड़ दो।” पूर्व सांसद ने कंबल वितरण को मना कर दिया। भाजपा के स्थानीय नेताओं से कहा- आपको बुलाकर बैठाना है तो बैठाइए, मेरा तो नहीं है। चाहे बुरा मानो चाहे भला मानो।’ इस दौरान जब जौनापुरिया जाने लगे तो कुछ लोगों ने टोका तो जौनापुरिया बोले-‘बहस की जरूरत नहीं है। ये सरकारी नहीं है।’ महिलाओं ने कहा- कंबल वापस ले लिए
बुजुर्ग महिला सकुरान, रजिया और जुबैदा जमी ने आरोप लगाया कि पहले हमें कंबल दे दिया। जब पता चला कि हम मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। ग्रामीणों ने मुस्लिम महिलाओं का किया सम्मान
वहीं रात 8:30 बजे करेड़ बुजुर्ग गांव में कांग्रेस नेता, पूर्व सरपंच समेत ग्रामीणों ने मुस्लिम महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। यहां वोटों की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी, पूर्व सरपंच मदन चौधरी, बद्री चौधरी, सूरज चौधरी, धर्मवीर मीणा, रमेश मीणा,नवीन चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
… यह भी पढ़ें किरोड़ी बोले-पार्टी नहीं छोड़ सकता, चाहे तोप से उड़ा दो:कांग्रेस विधायक ने मेरी तारीफ ऐसी-तैसी करने के लिए की या भलाई के लिए, नहीं पता राजस्थान विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की तारीफ पर तंज कसा। (पढ़ें पूरी खबर)


https://ift.tt/zQN7UZp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top