DniNews.Live

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ा युवक:संभल के इंदिरा चौक पर घटना, प्रतिमा पर बैठकर बीड़ी पीते दिखा, VIDEO

संभल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर एक युवक चढ़ गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक प्रतिमा पर बैठकर बीड़ी पीता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के बबराला कस्बा क्षेत्र के इंदिरा चौक पर शुक्रवार शाम को हुई। इंदिरा चौक पर लगी यह प्रतिमा थाना बबराला से मात्र 20-30 कदम की दूरी पर है। एक राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मौके पर तैनात होमगार्ड ने युवक को प्रतिमा से नीचे उतारा और डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया। इस शरारती कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत बबराला प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि बबराला चौक पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक द्वारा प्रतिमा पर चढ़कर बैठने का वीडियो सामने आया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है और यह जांच की जा रही है कि युवक किस कारण प्रतिमा पर चढ़ा था। सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की हरकतें असम्मानजनक मानी जाती हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *