पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जन्मदिन आज अमेठी जनपद में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय परिसर में केक काटकर हुई। इसके बाद, समीप स्थित बूढ़न माई मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। इसी कड़ी में, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में माँ कालिकन भवानी मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन हुआ। हवन में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर उनके सफल जीवन और जनसेवा की भावना बनी रहने की प्रार्थना की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे तपेश्वर धाम, मुसाफिरखाना, दादरा स्थित माँ हिंगलाज धाम और अहोरवा भवानी मंदिर में भी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजन-अर्चन किया। सभी ने उनके स्वस्थ रहने और जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की कामना की।

Leave a Reply