DniNews.Live

पूर्वांचल क्रांति दिवस पर देवरिया में मशाल जुलूस निकला:मंगल पांडेय की स्मृति में हुआ आयोजित, जनसैलाब उमड़ा

देवरिया में रविवार को पूर्वांचल क्रांति दिवस मनाया गया। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत मंगल पांडेय की स्मृति में आयोजित इस अवसर पर शहर में ‘अमृत प्रयास’ के तहत एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शाम ढलने पर देवरिया क्लब में एकत्रित लोग मशालों के साथ आगे बढ़े। “विकसित देवरिया” के नारों के साथ यह जुलूस नगर पालिका, तहसील रोड और अमन गेट से होते हुए अमृत रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सदर सांसद शशांक मणि के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘अमृत प्रयास’ के माध्यम से विकास योजनाओं को जनभागीदारी से जोड़ना और क्षेत्र के समग्र विकास का संदेश देना था। इस अवसर पर ‘अमृत प्रयास’ के प्रथम संकल्प, नकदी फसल एवं एग्रो प्रोसेसिंग के विस्तार, को आगे बढ़ाते हुए द्वितीय संकल्प का भी शुभारंभ किया गया। यह द्वितीय संकल्प उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन पर केंद्रित है। जुलूस से पूर्व देवरिया क्लब में दीप प्रज्वलन किया गया, अतिथियों का स्वागत हुआ और विकास कार्यों पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति भी दी गई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *